जीतो : हैल्थ एंड वैलनेस कैम्प 9 नवम्बर को, मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के विशेषज्ञों की मिलेंगी सेवाएं
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा कोचर मंदिरात एवं पंचायती ट्रस्ट बीकानेर व मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में हैल्थ एंड वैलनेस कैम्प का आयोजन 9 नवम्बर 2025, रविवार को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इवेंट कोर्डिनेटर कुनाल कोचर ने बताया कि गौड़ी पाश्र्वनाथ में लगने वाले इस शिविर में हृदय रोग, श्वसन एवं हड्डी रोग सहित अन्य रोगों के उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जाएगा। शिविर में जीतो चैयरमेन जयचंदलाल डागा, सैक्रेटरी पुनेश मुशरफ, केएमपीटी अध्यक्ष डॉ. धनपत कोचर, सैक्रेटरी जितेन्द्र कोचर का सान्निध्य रहेगा। शिविर में मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शूगर, पीएफटी, बीएमडी, चेस्ट एक्सरे की जांच सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर में रजिस्ट्रेशन हेतु 7737966437, 9887301980 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन