राजगुरु विशोकानंदभारती ने बीकानेर की जनता से किया आह्वान : गोचर के लिए हर समय तैयार, गौ, ब्राह्मण व साधु-संतों का शोषण बर्दाश्त नहीं
बीकानेर। बीकानेर में गोचर भूमि को अराजीराज घोषित करने के बाद गौभक्तों, साधु-संतों व आमजन में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में धनीनाथ गिरी मठ पंच मंदिर पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु बीकानेर स्वामी श्री विशोकानंदभारती महाराज ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर गोचर को संरक्षित रखने का आह्वान किया। विशोकानंदभारती महाराज ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गौ, ब्राह्मण और साधु-संतों पर यदि कोई राजा अथवा सरकार अत्याचार करे, उनका शोषण करे तो समझ लीजिए उस शासन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। बीकानेर के सेठ-साहुकारों द्वारा गोचर को दी गई भूमि को हड़पने का प्रयास कभी माफ सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मैं बीकानेर की जनता से आह्वान करता हंू कि गोचर को बचाने में यदि जनता साथ देती है तो वे इस आंदोलन में सबसे आगे खड़े होंगे। जरुरत पडऩे पर गोचर, कलक्ट्रेट या राजधानी कूच करना पड़ा तो जरुर करेंगे।
महामंडलेश्वर ने कहा कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवता विराजित रहते हैं, सारे तीर्थ, ज्योतिर्लिंग गाय में समाहित हैं। गाय ही हमारा पोषण करती है और यदि हम इसका पोषण सही तरीके से नहीं कर पाएं, गौवंश को संरक्षित नहीं कर पाएं तो हमारा मानव जीवन व्यर्थ है। प्रेसवार्ता के दौरान पं. नरेश पुरोहित, विजय कोचर, गायत्रीप्रसाद शास्त्री, यज्ञप्रसाद शास्त्री, भवानी सिंह राठौड़, मोहन आचार्य, अशोक पडि़हार, नारायण प्रसाद शर्मा, मोडाराम सोलंकी, प्रकाश वेदपाठी आदि उपस्थित रहे।
बाबाजी की पार्टी में गोचर का असुरक्षित होना बेहद शर्मनाक
महामंडलेश्वर विशोकानंदजी महाराज ने कहा कि भाजपा पार्टी का अर्थ ही बाबाजी पार्टी है और गौ, गोचर, ब्राह्मण और साधु-संतों के सहारे ही यह सरकार राज कर रही है। विशोकानंदजी ने भावुक होते हुए कहा कि घर को आग लगा दी घर के चिरागों ने, ऐसा क्या हो गया कि प्रदेश का मुखिया व जिला प्रशासन गोचर को नष्ट करने पर तुल गए हैं। गोचर के मुद्दे पर प्रशासन और शहर के दोनों विधायकों जेठानन्द व्यास व सिद्धिकुमारी का नाम लेते हुए विशोकानंदजी महाराज ने कहा कि पार्टी के दो-दो विधायक होते हुए गोचर मुद्दे पर ढुल-मुल रवैया बर्दाश्त नहीं होगा। शर्म आनी चाहिए गोचर पर कब्जा करने वालों और गोचर को नष्ट करने वालों को। आगे से ढकें तो पीछे लाज जाती है और पीछे से ढकें तो आगे लाज जाती है। वक्त रहते गोचर को हटाने की सोचने वालों को ही यहां से हटा दिया जाना चाहिए। गोचर को हटाकर विकास नहीं विनाश को न्यौता दे रहे हैं। गोचर को गोचर ही रहने दिया जाए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन