आज रात 12 बजे से नहीं चलेगी प्राइवेट बसें
बीकानेर। प्राइवेट बसों के खिलाफ सख्ती का विरोध करते हुए बीकानेर में भी शनिवार से प्राइवेट बसों का संचालन पूरी तरह बंद होने वाला है। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने बंद से पहले आज शुक्रवार को जिला कलेक्टर और जिला परिवहन अधिकारी को ज्ञापन दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष समुंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में प्राइवेट बसों के खिलाफ मनमाने चालान काटे जा रहे हैं और जगह-जगह रोककर परेशान किया जा रहा है। इसके खिलाफ राज्य में आंदोलन चल रहा है।
इसी के समर्थन में शुक्रवार रात बारह बजे बाद कोई भी बस नहीं चलेगी। बीकानेर से सुबह पांच बजे बसों का संचालन शुरू होता है जो रात ग्यारह बजे तक जारी रहता है। मूल रूप से बीकानेर से जयपुर, जोधपुर, अहमदाबाद, दिल्ली, जैसलमेर के लिए बसों का संचालन होता है। सबसे ज्यादा बसें बीकानेर से जयपुर के बीच चलती है। शनिवार सुबह पांच बजे से कोई बस बीकानेर से रवाना नहीं होगी। आज देर रात तक आने के बाद बसों को प्राइवेट ऑपरेटर अपने अपने डिपो में रखेंगे। हड़ताल खत्म होने के बाद ही इन बसों का संचालन होगा। बीकानेर से हर रोज दो सौ से ज्यादा प्राइवेट बसों का संचालन होता है। इन स्लीपर बसों में प्रत्येक में चालीस से ज्यादा यात्रियों को बैठने का व सोने का स्थान मिलता है। एक अनुमान के मुताबिक हर रोज एक हजार से ज्यादा यात्री इन बसों से आना जाना करते हैं। जिसमें सर्वाधिक यात्री जयपुर के होते हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन