रैन-बसेरे में श्री विशोकानंद भारती का हुआ अभिनंदन, सेवा व समर्पण को बताया श्रेष्ठ मानवता
स्व. जगदीश प्रसाद सोनी की स्मृति में हुए सेवाकार्य, आरती व प्रसादी वितरण का हुआ आयोजन
बीकानेर। पीडि़तों की सेवा करना ही मानव धर्म है और विशेष रूप से जरुरत के समय की गई सेवा ही श्रेष्ठ सेवा है। यह उद्गार राजगुरु महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानन्द जी भारती ने पीबीएम परिसर में स्थित कैंसर पीडि़तों के रैन-बसेरे में व्यक्त किए। एडवोकेट डॉ. मोहनलाल जाजड़ा ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानंदजी भारती के दीक्षा के पचास वर्ष पूर्ण होने पर अभिनंदन किया गया। श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि स्व. जगदीश प्रसाद सोनी तोसावड़ रासीसर वाले हाल बीकानेर गोगागेट निवासी की स्मृति में भोजन-प्रसादी का आयोजन किया गया।

स्व. जगदीश प्रसाद तोसावड़ धर्मानुरागी व्यक्तित्व के धनी थे और सेवा कार्यों को सदैव प्राथमिकता देते थे। संजय लावट ने बताया कि रैन-बसेरे में लगभग 300 से अधिक उपस्थितजनों ने पहले आरती की और फिर उसके बाद भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। भैरुलाल मौसूण ने बताया कि कार्यक्रम में कपिल देव, जुगलकिशोर तोसावड़, रमेश तोसावड़, इन्द्रजीत तोसावड़, कोमल, कंचन देवी, संगीता देवी, बसंती देवी, ममता, जयश्री, मनोज डांवर, आनन्द बूटण, राजकमल जोड़ा, देवकिशन सिंधवालिया, श्रीकिसन डांवर, माधव, मिष्टी, लक्ष्मीनारायण, कोमल, आशीष, विश्वास, प्रिंसी, कृष्णा, प्रिया, भाविका, दृष्टि, विराट, प्रार्थना, क्रिस्टल, जीवा, शिवम ने सेवा कार्य किए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन