बीकानेर का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह देवउठनी एकादशी को, 11 समितियों ने संभाली जिम्मेदारी
बीकानेर। देवउठनी एकादशी शनिवार को बीकानेर का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह होने जा रहा है। गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में माली सैनी वैवाहिक समारोह में 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। माली सैनी वैवाहिक समारोह समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि आयोजन से संबंधित वित्त एवं लेखा समिति, व्यवस्था समिति, भोजन व्यवस्था समिति, पंजीकरण समिति, पूजन एवं वैदिक संस्कार समिति अतिथि स्वागत समिति, प्रचार एवं मीडिया समिति, सुरक्षा एवं अनुशासन समिति, उपहार समिति, परिवहन समिति, मंच संचालन समिति द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू कर दिया है। अध्यक्ष भाटी ने बताया कि 17 जोड़े के परिवार ही नहीं बल्कि बीकानेर के सम्पूर्ण माली-सैनी समाज में वैवाहिक तैयारियों की धूम दिख रही है। बारातियों के स्वागत से लेकर दुल्हन की विदाई तक की व्यवस्थाओं की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है।
गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह में लगभग 1५ हजार से अधिक लोगों के भोजन हेतु रसोइयों, पीने के जल कैम्पर व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित सभी दायित्व समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा संभाल लिए गए हैं। खास बात यह है कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सबसे पहले बारात लेकर पहुंचने वाले दूल्हे का समिति की ओर से अभिनन्दन किया जाएगा। समाज की एकता, संस्कार और परम्परा का अनुपम प्रतीक शिव पार्वती पाणिग्रहण संस्कार के नाम से इस विवाह समारोह में समाज के वरिष्ठजनों का अनुभव, युवा बंधुओं की सक्रिय सहभागिता और भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय उदाहरण बन रहा है। विशेष रूप से माली-सैनी समाज की महिला शक्ति भी वैवाहिक समारोह की विविध तैयारियों का जिम्मा बखूबी निभा रही हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन