एक दीपक गोचर ओरण के नाम कार्यक्रम 29 को
बीकानेर। गौ, गोचर और ओरण संरक्षण के प्रति जनजागृति का संदेश देने हेतु गोचर ओरण बचाओ महाआंदोलन के अंतर्गत एक दीपक गोचर ओरण के नाम कार्यक्रम का आयोजन 29 अक्टूबर 2025, शाम 5:00 बजे, कर्मचारी मैदान, जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने, पब्लिक पार्क बीकानेर में किया जाएगा। संयोजक शिव गहलोत ने बताया कि गोपाष्टमी के पावन पर्व पर यह कार्यक्रम न केवल गोचर भूमि संरक्षण का प्रतीक होगा, बल्कि 1966 परम गौभक्त पूज्य करपात्रजी महाराज के नेतृत्व में गौरक्षा हेतु बलिदान हुए गौभक्तों के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का पावन अवसर भी होगा। कैलाश सोलंकी व बंशीलाल तंवर ने बताया कि यह आयोजन दीपावली के बाद आंदोलन का शंखनाद है। बैठक में निर्मल शर्मा, प्रेमसिंह घूमन्दा, सूरजप्रकाश राव, मनोज सेवक, योगेश गहलोत, हरीश गहलोत, नरसिंहदास मिमानी, उमाशंकर सोलंकी, मुकेश जोशी, राजकुमार राजपुरोहित, यशवीर चौधरी, धर्मेन्द्र सारस्वत, महिपाल सिंह, सुनील व्यास, चतरसिंह राजपुरोहित आदि कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन