जयपुर से अब भूटान और वियतनाम के लिए सीधी उड़ान
जयपुर। पहली बार दो नए इंटरनेशनल डेस्टिनेशन भूटान (पारो) और वियतनाम (हनोई) के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की जाएगी। शुक्रवार को एयरपोर्ट ने 2025 का विंटर शेड्यूल जारी किया। इसमें देश के 3 नए शहर भी जुड़ेंगे। विंटर शेड्यूल 26 अक्टूबर 2025 से 28 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। जयपुर एयरपोर्ट से कुल 1,211 वीकली फ्लाइट्स ऑपरेट होंगी। यानी रोजाना औसतन 173 उड़ानों की आवाजाही होगी। यह पिछले साल की तुलना में करीब 18 प्रतिशत ज्यादा है। जयपुर एयरपोर्ट के इस विंटर शेड्यूल में पहली बार भूटान और वियतनाम के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की गई है। जिसके बाद राजधानी जयपुर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुके दो प्रमुख खूबसूरत अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन से सीधे जुड़ जाएगा। वियतनाम एयरलाइंस और भूटान एयरवेज जयपुर से अपना संचालन शुरू करने जा रहे हैं। इन उड़ानों के शुरू होने से जयपुर का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और भी मजबूत होगा।
जिससे पैसेंजर्स को एशियाई देशों की यात्रा के लिए अब नए विकल्प मिलेंगे। इससे जयपुर न केवल दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया से सीधे जुडऩे वाला एक नया केंद्र बनेगा, बल्कि इसे पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिसके बाद अब पैसेंजर हनोई (वियतनाम) और पारो (भूटान) तक बिना किसी ट्रांजिट के सीधी उड़ान से पहुंच सकेंगे। इस सीजन के विंटर शेड्यूल में जयपुर एयरपोर्ट से अब कुल 95 वीकली इंटरनेशनल फ्लाइट्स ऑपरेट होंगी। इनमें एतिहाद एयरवेज 20 वीकली उड़ानों के साथ अबू धाबी के लिए अपना संचालन जारी रखेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर अरेबिया की 14-14 वीकली फ्लाइट रहेंगी। इंटरनेशनल डेस्टिनेशन में दुबई, मस्कट, बैंकॉक, कुआलालंपुर और शारजाह जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। इसके साथ ही भूटान और वियतनाम के लिए शुरू होने वाली उड़ानें जयपुर एयरपोर्ट को दक्षिण-पूर्व एशिया से जोडऩे में अहम भूमिका निभाएंगी।
विंटर शेड्यूल 2025 में डोमेस्टिक सेक्टर में भी जयपुर एयरपोर्ट ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस बार कुल 1,116 वीकली डोमेस्टिक फ्लाइट्स तय की गई हैं। यानी अब यात्री देश के 37 प्रमुख शहरों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इस शेड्यूल में कई नई डोमेस्टिक डेस्टिनेशन जोड़ी गई हैं। जिनमें नवी मुंबई, नागपुर और नोएडा जैसे नए शहर शामिल हैं। इससे यात्रियों को लंबी सड़क यात्रा से राहत मिलने के साथ ही यात्रा का समय भी बचेगा। इसके साथ ही अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, देहरादून, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद, इंदौर, चेन्नई, पुणे, लखनऊ, चंडीगढ़, सूरत और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों के लिए भी जयपुर एयरपोर्ट से सीधी फ्लाइट जारी रहेंगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए