जैसलमेर बस अग्निकांड : ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
जैसलमेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक बस अग्निकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बस चालक शौकत और बस मालिक तुराब अली को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों को बुधवार देर रात हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी. पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की औपचारिक पुष्टि की गई है. पुलिस ने हादसे की गहनता से जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है. पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि इस हादसे को लेकर दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज हुई थी. एक मृतक पत्रकार राजेन्द्र सिंह चौहान के भाई चंदन सिंह और दूसरी मृतक गोपीलाल दर्जी के भाई जगदीश दर्जी की ओर से. इन दोनों शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है. एसपी शिवहरे ने बताया कि मामले की गहराई से जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है. इस टीम में एएसपी कैलाशदान जुगतावत, डिप्टी एसपी रूपसिंह इन्दा, नाचना एसएचओ बुटाराम, सदर एसएचओ सुरजाराम और एएसआई राजेन्द्र कुमार शामिल हैं. पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार बस में कुल 35 यात्री सवार थे. इनमें से 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 घायल जोधपुर में उपचाराधीन हैं. अब तक 19 शवों में से 18 के डीएनए सैंपल की पहचान हो चुकी है, जबकि एक सैंपल की पुष्टि अभी बाकी है.

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन