सीएम से मिले अविनाश जोशी, गोचर-ओरण भूमि पर रखा पक्ष
बीकानेर। भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को आईटी विभाग से जुड़ी गतिविधियों के बारे बताया। उन्होंने सरकार की रीति-नीति और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार कार्य के बारे में जानकारी दी। संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। गोचर भूमि के अधिग्रहण प्रस्ताव के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। उन्होंने शहरवासियों का पक्ष भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। जोशी के बताया कि बीकानेर में गौसेवा की समृद्ध परम्परा है। यहां के लोगों की भावना गोचर से जुड़ी हुई है। ऐसे में जनभावना के अनुरूप निर्णय लिया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को शहरी क्षेत्र की सड़कों और सीवरेज से जुड़े कार्यो को लेकर जानकारी दी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन