पांच साल बाद हिस्ट्रीशीटर पुलिस की गिरफ्त में
बीकानेर। नाम बदलकर रहे है हिस्ट्रीशीटर को 5 साल बाद पुलिस ने पकड़ा। पुलिस की टीम ने अहमदाबाद से दस्तयाब किया है। 25000 हजार का इनामी पांचू थाने के इस हिस्ट्रीशीटर उत्तम गिरी ने अपना नाम बदलकर मनोज नाम से अपनी पहचान बना ली थी व अहमदाबाद के आईडी प्रूफ भी बना लिए। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ अलग अलग थानों में दर्ज मामलों में न्यायालय की ओर से 9 स्थाई वारंट जारी हो रखे है। जानकारी मिली है कि उत्तम वर्ष 2020 से गायब चल रहा है। और अहमदाबाद में अपनी मां,पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा है। इस अवधि के दौरान आरोपी ने अहमदाबाद में मिठाई की दुकान, हॉस्पिटल और कॉस्मेटिक की दुकानों में काम किया। बीकानेर से अपना वास्ता खत्म कर लिया। परिवार या रिश्तेदारी में किसी भी आयोजन में हिस्सा नहीं लेता था। ताकि पुलिस से बच सके। पुलिस की टीम ने प्रयास जारी रखे और उसे गिरफ्तार कर ही लिया। सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन में थानाधिकारी नोखा अरविंद भरद्वाज, थानाधिकारी कोटगेट विश्वजीत सिंह, एएसआई दीपक यादव, हैड कानि तुलछीराम, कांस्टेबल श्रीराम, तेजपाल, संतोष शामिल आदि शामिल रहे। इसमें साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव की भूमिका अहम रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन