सौर ऊर्जा व ग्रामीण रोजगार सृजन में नवाचारों के लिए मेघराज सिंह रॉयल को मिला ‘एकात्म चेतना सम्मान’
बीकानेर में यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न
बीकानेर। बीकानेर में यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ, जहाँ यूजीपीएफ के चेयरमैन मेघराज सिंह रॉयल को ‘एकात्म चेतना सम्मान 2025Ó मिला। यह सम्मान उन्हें सौर ऊर्जा और ग्रामीण रोजगार सृजन में उनके कार्यों के लिए दिया गया। लक्ष्मी निवास पैलेस में यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय सर्वे भवन्तु सुखिन: राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। कार्यक्रम का दूसरा दिन चिंतन, विमर्श और विजऩ प्रस्तुति का प्रतीक बन गया, जिसमें शासन, सेवा, पर्यावरण और सतत विकास जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। यूनाइटेड कांशियसनेस संस्था की ओर से यूजीपीएफ के चेयरमैन मेघराज सिंह रॉयल को ‘एकात्म चेतना सम्मान 2025Ó से सम्मानित किया गया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित, बाली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के संस्थापक पद्मश्री अगुस इन्द्र उदयाना और यूनाइटेड कांशियसनेस के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि विक्रांत सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से यह सम्मान रॉयल को भेंट किया।
अपने संबोधन में मेघराज सिंह रॉयल ने कहा कि भारत की असली शक्ति उसके गाँवों में है। उन्होंने जोर दिया कि जब तक हम सौर ऊर्जा, कौशल और आतिथ्य प्रबंधन को जोड़कर रोजगार के अवसर नहीं बनाएंगे, तब तक आत्मनिर्भरता अधूरी रहेगी। रॉयल ने बताया कि यूजीपीएफ ने अपने पहले चरण में 100 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है और यह मॉडल अगले पाँच वर्षों में 45 लाख रोजगार सृजन के लक्ष्य की दिशा में बढ़ रहा है। सम्मेलन के दूसरे दिन ब्रिगेडियर जितेन्द्र सिंह शेखावत (शौर्य चक्र) ने ‘सेवा-शासन थीमÓ विषय पर प्रेरक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि भारत की शासन और सैन्य परंपरा हमेशा धर्म, नीति और जनता के कल्याण पर आधारित रही है। यूजीपीएफ के निदेशक शक्ति सिंह बांदीकुई ने संस्था की वार्षिक रिपोर्ट और विजऩ डॉक्यूमेंट 2030 प्रस्तुत किया। दोपहर के सत्र में ‘पर्यावरण : सेवा थीमÓ और ‘सेवा : शासन थीमÓ पर चर्चा और मतदान हुए। इन सत्रों में विशेषज्ञों ने हरित ऊर्जा, सामाजिक जिम्मेदारी और शासन में पारदर्शिता जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इसके पश्चात सम्मेलन संयोजक ने ‘ईएसजी रूपरेखा फॉर समग्र कल्याणÓ पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंतिम सत्र में स्मृति चिन्ह वितरण और सम्मेलन समापन आयोजित हुआ, जिसमें अतिथियों और विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। यूजीपीएफ के प्रधान सलाहकार विक्रांत सिंह तोमर, निदेशक शक्ति सिंह बांदीकुई, ब्रिगेडियर जितेन्द्र सिंह शेखावत, सलाहकार पूर्व आईएएस राजेन्द्र सिंह शेखावत, मीडिया सलाहकार के.के. बोहरा और प्रबंधक मुकेश मेघवंशी सहित कई प्रतिनिधियों ने मंच से धन्यवाद ज्ञापन किया। मीडिया सलाहकार के.के. बोहरा ने बताया कि सम्मेलन के निष्कर्षों और प्रस्तावों पर आधारित विशेष रिपोर्ट सोमवार को लक्ष्मी निवास पैलेस, बीकानेर में मीडिया के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन