एक नवम्बर को होगा माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह, गणेश विराजित कर मांगलिक कार्यक्रमों की हुई शुरुआत
बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह 1 नवम्बर को देवउठनी एकादशी को होगा। माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि रविवार को गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह के मांगलिक कार्यक्रमों की शुुरुआत गणेश विराजित करके की गई। माली समाज के गुरु सुनील महाराज व पं. उत्तम महाराज द्वारा प्रेम गहलोत ने सपत्नीक पूजन कार्य सम्पन्न करवाया। अध्यक्ष भाटी ने बताया कि 2 नवम्बर को होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह को पूर्णत: भव्य बनाने के लिए कमेटियों का गठन होगा तथा स्वागत से लेकर विदाई तक सभी दायित्वों को कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है। वैवाहिक समारोह में अब तक 15 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इस मांगलिक आयोजन में चाँदरतन तंवर, ओमप्रकाश पंवार, अशोक कच्छावा, ओमप्रकाश भाटी, गौरीशंकर गहलोत, झूमरमल गहलोत, भगत गहलोत सहित संस्था की कोर कमेटी सदस्य और सभी इकाई अध्यक्ष उपस्थित रहे। गौरतलब है कि तीसरी बार माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह समिति की कमान संभाले कन्हैयालाल भाटी समाज के वरिष्ठजनों के अनुभव तथा युवा बंधुओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन