पाकिस्तान से आई 7.5 करोड़ की ड्रग्स जब्त
श्रीगंगानगर। पुलिस ने पाकिस्तान से आई 1 किलो 492 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवकों को पकड़ा है। पुलिस को देख दोनों युवक दीवार के पीछे छिप रहे थे, जब पुलिस ने दोनों की जांच की तो हेरोइन मिली। पूछताछ में सामने आया है कि ये ड्रग्स पाकिस्तान से आई थी और पंजाब और हरियाणा में सप्लाई होनी थी। यह केसरीसिंहपुर थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जॉइंट कार्रवाई थी। केसरीसिंहपुर थानाधिकारी बलवंत राम ने बताया- पकड़े गए तस्करों की पहचान प्रभदीप सिंह (19) और करनजोत सिंह (19) के रूप में हुई। दोनों पंजाब के तरनतारन जिले के खडूरसाहिब इलाके के रहने वाले हैं। बलवंत राम ने बताया- शुक्रवार देर रात को गश्त के दौरान दो युवक घनजातिया रेलवे फाटक के पास दिखे थे। जो पुलिस टीम को देखकर चारदीवारी के पीछे छिपने लगे। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवकों से टोटल 1.5 किलो हेरोइन जब्त की गई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7.5 करोड़ की आंकी जा रही है। पुलिस ने करनजोत के पास से एक सैमसंग मोबाइल, 620 रुपए कैश, यूको बैंक का एटीएम कार्ड और एक बस टिकट बरामद किया है। वहीं, प्रभदीप के पास से आईफोन 13 प्रो, इयर बड्स और चार्जिंग केबल जब्त किया गया है। यह हेरोइन सीमा पार पाकिस्तान से लाई गई थी। तस्करी के इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं, जशन सिंह को पकडऩे के लिए भी टीमें एक्टिव हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन