बुजुर्ग महिला की खातेदारी जमीन अवैध रूप से बेचने का मामला दर्ज
बीकानेर। मुक्ता प्रसाद नगर थाना इलाके में एक बुजुर्ग महिला की खातेदारी की जमीन को अवैध तरीके से भूखण्ड काटकर बेचने का एक मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर जस्सूसर गेट निवासी 65 वर्षीय नवलखी देवी पत्नि मोहनलाल राठी ने एमपी नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पीडि़त ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चकगर्बी में मेरी खातेदारी की कृषि भूमि का नामांतरण क्रमांक 296 एवं 406 मेरे नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इसमे करीब 4.5 बीघा पक्की भूमि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निकट स्थित है। जिसके राजस्व खसरा नंबर 163, 1042/365, 165 उपनिवेशन खसरा नंबर 751 है। पीडि़ता का आरोप है कि चन्द्रप्रकाश गहलोत, बुलाकी गहलोत, ईश्वरदयाल, शंकलाल एवं अन्य लोगों ने भू-माफिया के साथ मिलकर मेरी भूमि के कुछ हिस्सों का गैरकानूनी रूप से विक्रय कर दिया है। आरोपियों ने अपने हिस्से से अधिक भूमि बेच दी है इनकी यह कार्यवाही धोखाधड़ी, जालसाजी, षडयंत्र एवं अवैध कब्जे की श्रेणी में आती है, जिससे मुझे आर्थिक हानि, मानसिक परेशानी एवं मेरी भूमि पर अतिक्रमण का खतरा उत्पन्न हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन