बीकानेर जेल से बंदी फरार
बीकानेर की खुली जेल में बंद सजायाफ्ता बंदी बीती शाम जेल से फरार हो गया। अपने बेहतर आचरण के चलते उसे खुली जेल में रखा गया था, जहां से वो मंगलवार की शाम फरार हो गया। जेल प्रशासन ने अब बीछवाल पुलिस थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
महाराष्ट्र के मुरैना का रहने वाला रूप सिंह मंगलवार को सुबह खुली जेल में था। वो दिनभर वहां काम करता और शाम को भी खुली जेल में सोता था। यहां के सभी बंदियों की सुबह और शाम हाजिरी होती है। मंगलवार शाम करीब सात बजे हाजिरी ली गई तो उसमें रूप सिंह नहीं था। खुली जेल में सभी जगह रूप सिंह की तलाश की गई, लेकिन वो नहीं मिला। उसके गायब होने से बंदीगृह के सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए। तुरंत इधर-उधर ढूंढा गया लेकिन रूप सिंह नहीं मिला। बुधवार को भी उसकी तलाश की गई लेकिन वो फरार ही रहा। अब बीछवाल पुलिस ने उसके घर के साथ ही परिचितों के यहां भी जांच बढ़ा दी है। बीछवाल थाने में बीएनएस की धारा 262 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार को सौंपी गई है। फिलहाल एक टीम को उसके ठिकानों के आसपास तैनात किया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन