बिजली कंपनी की कार्रवाई : दो इंजीनियर सहित तीन को किया सस्पेंड
बीकानेर। जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवर लाल ने बुधवार को जिला वृत्त अधिकारियों की बैठक के दौरान दो इंजीनियर सहित तीन को सस्पेंड कर दिया। नोखा के काकड़ा गांव में बिजली चोरी मामले में कार्रवाई नहीं करने पर ये कार्रवाई की गई। तीन इंजीनियर को चार्जशीट जारी करने के आदेश दिए। जोनल चीफ इंजीनियर ऑफिस में हुई बैठक के दौरान ये कार्रवाई की। नोखा के काकड़ा गांव में एक साथ 8 अवैध ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी गई। बिजली चोरी के प्रति लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रबंध निदेशक ने क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर अजय पाल सिंह व तकनीकी कर्मचारी राजेंद्र कुमार के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई।
इसके साथ लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले असिस्टेंट इंजीनियर नापासर, सहायक अभियंता (ग्रामीण) नोखा, जूनियर इंजीनियर भामटसर के खिलाफ चार्जशीट के निर्देश निदेशक (तकनीकी) को दिए गए। प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को टारगेट पूरे करने के आदेश दिए। फील्ड स्तर पर टीम भावना से काम करने और नियमित मॉनिटरिंग के आदेश दिए। उन्होंने कृषि कनेक्शन शीघ्र जारी करने के आदेश दिए। कृषि कनेक्शनों में लापरवाही पर असंतोष जताया। प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को रबी सीजन से पूर्व सभी लंबित कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। विजिलेंस लक्ष्यों की पूर्ति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विजिलेंस टीम बनाकर उपभोक्ताओं से बकाया वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग कनेक्शनों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में निदेशक (तकनीकी) श्री वी के छंगाणी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (मुख्यालय) श्री अशोक गोयल, अधीक्षण अभियंता जिला वृत्त श्री भूपेंद्र भारद्वाज एवं जिले के समस्त अधिशासी एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन