पूर्व राज्यसभा सांसद टाक का निधन
जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक का आज इंतकाल हो गया। उन्हें सोमवार सुबह विद्याधर नगर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। टाक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। टाक के निधन के पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने शोक जतााया। गहलोत ने एक्स पर टाक के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा-अश्क अली के निधन का समाचार बहुत दुखद है। उन्होंने अपनी लम्बी राजनीतिक यात्रा में कई मुकाम हासिल किए।टाक हृस्ढ्ढ व यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन भी रहे थे। वो युवाओं में काफी लोकप्रिय थे।
अशोक गहलोत ने लिखा- अपने कार्यकाल में अश्क अली टाक ने प्रदेशभर में बहुत दौरे किए। इससे संगठन को मजबूती मिली। इस तरह के दौरे बहुत कम लोग कर पाते हैं। पार्टी ने जब भी उन्हें जो जिम्मेदारी दी, उसका उन्होंने अच्छी तरह निर्वहन किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। सेहत संबंधी समस्याओं के बावजूद अश्क अली टाक पार्टी के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से उपस्थित रहते थे। मैं प्रार्थना करता हूं कि अल्लाह जन्नत में उन्हें आला मुकाम अता करे एवं परिजनों को इस दुख को सहने की हिम्मत दें।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन