‘स्वच्छता पखवाड़ा 2025Ó : मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ में किया श्रमदान
बीकानेर। मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ में दो अक्टूबर को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश मांझी सहित पूरे चिकित्सा स्टाफ ने रेलवे अस्पताल परिसर की सफाई कर श्रमदान किया। अभियान के दौरान अस्पताल परिसर एवं विशेष रूप से अस्पताल के पीछे स्थित पार्क की सफाई कर उसे स्वच्छ और आकर्षक बनाया गया। इस कार्य में मंडल अस्पताल के अधिकारियों, चिकित्सकों एवं रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीके दास ने बताया कि 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल अस्पताल लालगढ़ तथा इसके अधीनस्थ अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन