महानवमी पर महावीर रांका ने किया कन्या पूजन
बीकानेर। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका कार्यालय में महानवमी पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने कन्याओं और बटुक भैरव के पांव पखारकर उन्हें अपने हाथ से भोजन कराया। कन्याओं को दक्षिणा व उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि नौ दिन तक दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया तथा पूर्णाहुति पर कन्या पूजन का आयोजन हुआ। महावीर रांका ने बताया कि नवरात्र का पर्व नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। सनातन धर्म में कुंवारी कन्याओं का पूजन और सत्कार आदि शक्ति मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन है। आयोजन में जितेन्द्र झंवर, शंभु गहलोत, पवन महनोत, सुनील मिढ्ढा, महेन्द्र सुगंध, दुर्गेश गाबा, रवि राजपाल, शंकरसिंह राजपुरोहित, किशन भाटी, नरेन्द्र चंचल, दाऊलाल हर्ष, राजेश नाथ एवं रमेश भाटी आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष