प्रधानाचार्य को भारी पड़ा स्कूल की तालाबंदी करवाना, शिक्षा निदेशक ने किया निलंबित
बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश जारी करते हुए एक प्रधानाचार्य को निलंबित किया है। निलंबन काल में मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर रहेगा। आदेश अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झीड़ा गोविंदगढ़, जयपुर के प्रधानाचार्य विद्या प्रकाश मीणा का स्थानांतरण 22 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गामड़ी साबला डूंगरपुर किया गया था। मीणा ने अपना स्थानांतरण निरस्त करवाने के लिए अपने रिश्तेदारों द्वारा, जो ना ही अभिभावक थे ना ही स्थानीय ग्राम के निवासी थे उनके द्वारा 24 और 25 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झीड़ा गोविंदगढ़ की तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करवाई। प्रकरण की प्रारंभिक जांच में श्री विद्या प्रकाश मीणा द्वारा किए गए इस कृत्य को प्रमाणित पाया गया। इसके मध्यनजर श्री विद्या प्रकाश मीणा के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ करते हुए राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण नियंत्रण और अपील) नियम 1958 के नियम 13 (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर रहेगा तथा इन्हें निर्वाह भत्ता नियम अनुसार देय होगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन