श्री करणी इंद्र बाईसा मंदिर में सैकड़ों कन्याओं का हुआ पूजन, किया चिरजां गुणगान
बीकानेर। गंगाशहर चौपड़ाबाड़ी स्थित श्रीकरणी इंद्र बाईसा मंदिर में नवरात्रि अष्टमी पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। आयोजन से जुड़े ओमप्रकाश ओझा ने बताया कि नवरात्रा के नौ दिन दुर्गा सप्तशती के पाठ पं. कमल ओझा व पं. भावेश ओझा द्वारा किए गए। सूरजसिंह राजपुरोहित व हरिकिशन ओझा ने बताया कि सप्तमी की शाम को चिरजां गुणगान प्रिया, पुष्पा देवी, कांता सारस्वत, जेठी देवी, मंजू ओझा एंड पार्टी द्वारा किया गया। आयोजन से जुड़े दुर्गाप्रसाद सारस्वत व इंद्रचंद ओझा ने बताया कि दिनभर सैकड़ों कन्याओं का तिलक, मेहंदी से पूजन किया गया तथा भोजन प्रसादी का भोग लगाया गया। आयोजन में मदन नाई, इंद्रचंद सोनी, जालाराम खुडिय़ा, पुखराज बच्छ, ओमप्रकाश दर्जी, नवरत्न कुमावत, घनश्याम ओझा, मनीष ओझा की सक्रिय सहभागिता रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन