श्रीरामसर : पालकी में सवार माँ करणी पर हुई पुष्पवर्षा, धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव
बीकानेर। श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीश्यामसुंदरदासजी महाराज, विधायक जेठानंद व्यास एवं कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने मां करणी की महाआरती की। इसके पश्चात मां करणी की प्रतिमा को पालकी में विराजित कर नगर भ्रमण हेतु शाही सवारी निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर मां करणी का स्वागत किया गया। साथ ही, परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए ठंडे जल एवं प्रसाद की विशेष व्यवस्था भक्तों द्वारा की गई। आयोजन के दौरान संस्थान के संरक्षक हरिकिशन पंवार, धर्मेंद्र सुथार ओमप्रकाश पवार, पवन पवार ने अतिथियों का अभिनंदन किया। आयोजन में रावतमाल सांखला, आशुराम पंवार, रामलाल पंवार सत्यनारायण पंवार, भंवरलाल सांखला, कानीराम गहलोत, गौरीशंकर गहलोत, मूलचंद पंवार, देवकिशन पंवार, भागी पंवार, धनराज पंवार, राजकुमार पंवार, गौरीशंकर पंवार, मनोज सांखला, लक्ष्मण सांखला, मनीष पवार, महेश पवार, दीपक पंवार सहित अनेक भक्तजन मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन