54 वर्ष पहले रेलवे-स्टेशन पर लगाई मुरलीधर व्यास की प्रतिमा हटाने की तैयारी, परिजनों ने किया विरोध
बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर लगी पूर्व विधायक मुरलीधर व्यास की मूर्ति को हटाया जा रहा है। सोमवार को कुछ लोगों ने मूर्ति स्थल पर पहुंचकर उसके एक तरफ के बोल्ट खोल दिए। जेसीबी से लोहे की चेन प्रतिमा के गले में भी डाल दी। यह देख व्यास के परिजन को सूचना दी गई। इसे लेकर विरोध बढऩा शुरू हो गया। मामले में रेल अधिकारियों से बातचीत की तो उनका कहना था कि मूर्ति हटाने की परमिशन हमने नहीं दी है। बीकानेर रेलवे स्टेशन का 500 करोड़ से ज्यादा की लागत से रेनोवेशन करवाया जा रहा है। मुरलीधर व्यास की ये प्रतिमा रेलवे स्टेशन के ठीक सामने 54 साल पहले 1971 में लगाई गई थी। स्टेशन के रेनोवेशन के लिए कंपनी ने मुरलीधर व्यास की इस प्रतिमा को हटाया है। सोमवार दोपहर 12 बजे 4-5 लोगों की टीम जेसीबी के साथ रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर पहुंची। मुरलीधर व्यास की मूर्ति के गले में चेन डाली। कुछ मजदूरों ने मूर्ति के नीचे लगे नट-बोल्ट खोलने शुरू कर दिए। मूर्ति के नीचे लगे स्ट्रक्चर को तोड़ा गया। सूचना मिलने के बाद व्यास परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मूर्ति हटाने का विरोध शुरू हो गया और काम करने वाले वहां से चले गए। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मूर्ति हटाने का वर्क ऑर्डर नहीं है। माना जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण काम को देखते हुए मूर्ति को अन्यत्र शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही थी। इससे पहले परिजन-प्रशासन को सूचना नहीं दी गई। इसी कारण रेलवे अधिकारी जिम्मेदारी लेने से बचते रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन