नवरात्रि विज्ञापन में सेंटा ईसाई धर्म को दिखाने का विरोध, एक्सिस बैंक ने हटाया वीडियो
बीकानेर। हीरालाल मॉल स्थित एक्सिस बैंक में विश्व हिंदू परिषद की टीम द्वारा एक्सिस बैंक के नवरात्रि विज्ञापन में सेंटा ईसाई धर्म को दिखाए जाने का विरोध किया। विश्व हिंदू परिषद महानगर के अध्यक्ष विजय कोचर, विहिप के विभाग मंत्री विनोद सैन, संरक्षक अशोक परिहार, प्रांत मीडिया के चेतन पंवार, धर्माचार्य प्रमुख हरिकिशन व्यास, सामाजिक समरसता के आनंद गुप्ता और अभिषेक अग्रवाल द्वारा बैंक के अधिकारियों के सामने आक्रोश और विरोध दर्ज करवाया। एक्सिस बैंक के प्रबंधक जगदीश गोदारा और बैंक के क्लस्टर हेड पंकज शर्मा ने कार्रवाई की बात कही, लेकिन विहिप टीम बैंक के अधिकारियों के सामने बैंक के मुंबई और जोधपुर अधिकारियो से बात करने की जिद पर अड़ गयी। इस विज्ञापन को तुरंत हटाने की बात कही।
परिणाम स्वरुप बैंक अधिकारियों ने तुरंत अपने हेड क्वार्टर में जीमेल किया। बैंक अधिकारियों ने उस विज्ञापन का वीडियो मांगा और जीमेल भेजकर ऊपर बात की। तत्पश्चात लगभग 10 से 15 मिनट के बाद विहिप की टीम को यह जानकारी दी गई कि यह वीडियो एक्सिस बैंक के द्वारा हटा लिया गया है। विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष विजय कोचर ने प्रबंधक को कहा कि इस तरह का विज्ञापन आपके द्वारा या किसी भी संस्था के द्वारा चलाया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिसमें हिंदू धर्म की भावनाओं पर कुठाराघात किया जा रहा हो। विहिप के विभाग मंत्री विनोद सैन ने कहा कि दशहरे की झांकियों में किसी भी जिहादी को स्थान नहीं दिया जाना चाहिए। संरक्षक अशोक परिहार ने नवरात्रि डांडिया महोत्सव में किसी भी जिहादी के आने पर पाबंदी लगाने की बात कही। सामाजिक समरसता के आनंद गुप्ता में बताया कि पूर्व में भी टाइटन कंपनी ने इसी तरह का विज्ञापन दिया जिसको विरोध के बाद हटाना पड़ा। धर्माचार्य प्रमुख हरिकिशन व्यास, चेतन पंवार और अभिषेक अग्रवाल ने भी हिंदू धर्म के विरुद्ध किसी भी तरह की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात कही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन