पूर्व पार्षद व व्यापारी सहित 6 जगह पर ईडी की रेड
बीकानेर। बीकानेर में फिलिस्तीन का समर्थन करने और विदेशी फंडिंग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई जारी है। जयपुर से आई इडी की टीम ने 6 ठिकानों पर छापा मारा है। इसमें पूर्व पार्षद और एक व्यापारी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ईडी को बीकानेर से फिलिस्तीन के समर्थन और विदेशी फंडिंग का इनपुट मिला था। कार्रवाई के लिए ईडी की टीम जयपुर से यहां मंगलवार को ही पहुंच गई थी। इसके बाद बुधवार सुबह 8 बजे कार्रवाई शुरू की। मौके पर सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। एरिया को सील किया गया है।
कोटगेट थाना क्षेत्र के फड़ बाजार में भी ईडी पहुंची है। यहां भी एक व्यापारी के यहां पर ईडी अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। सुभाषपुरा में ईडी की कार्रवाई पूर्व पार्षद जावेद खान के घर पर हो रही है, वहीं फड़ बाजार में मोहम्मद सादिक के घर पर ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम ने बीकानेर में कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय बनाकर रखा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन