शुक्रवार से शुरू होगा वीकेंड धमाल 65 स्टॉल्स के साथ ‘द ब्राइडल स्टोरी’ में मिलेंगे बेहतरीन वेडिंग कलेक्शन
पार्क पैराडाइज में सुबह 10:00 बजे होगा शुभारम्भ
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) बीकानेर चेप्टर, लेडिज विंग व यूथ विंग द्वारा तीन दिवसीय द ब्राइडल स्टोरी का आयोजन 12 सितम्बर से होने जा रहा है। जीतो प्रेजीडेंट जयचंदलाल डागा ने बताया कि द ब्राइडल स्टोरी का उद्देश्य यही है कि लोगों को उच्च क्वालिटी व ब्रांडेड प्रोडेक्ट्स एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाए। महिला विंग अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि प्रीमियम लग्जरी वेडिंग कलेक्शन की प्रदर्शनी रानी बाजार स्थित पार्क पैराडाइज में 12 सितम्बर से 14 सितम्बर तक लगाई जाएगी। महिला विंग मुख्य सचिव रजनी नाहटा ने बताया कि ए वेडिंग एंड लाइफ स्टाइल एक्जीबिशन के तहत उच्च क्वालिटी के प्रॉडेक्ट वाजिब दरों में उपलब्ध रहेंगे। द ब्राइडल स्टोरी इवेंट का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शांतिलाल सांड व सुरेन्द्र दस्साणी द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम में हरबंस लाल जैन, रिद्धकरण सेठिया, अशोक धारीवाल एवं युवरागी राठौड़ का विशिष्ट आतिथ्य रहेगा। कार्यक्रम संयोजक शारदा डागा व सहसंयोजक शारदा धारीवाल ने बताया कि 60 स्टॉल्स ज्वैलरी, डिजाइनिंग कपड़े, वेडिंग कार्ड्स, इवेंट प्लानर तथा ब्यूटीशियन आदि वेडिंग से संबंधित विक्रेताओं के लिए है तथा 5 स्टाल्स फूड्स के लिए उपलब्ध करवाई गई है। जीतो के दर्शन सांड ने बताया कि आयोजन के मुख्य प्रायोजक सुरेन्द्र दस्साणी (दस्साणी ब्रदर्स, मुम्बई) तथा प्रायोजक हनुमान रांका महावीर रांका (दिव्या प्रॉपर्टीज), सुशील रेखा रांका (रंगोली), विजयचंद, ललिता देवी, मोहित, रोहित डागा रहेंगे। सहप्रायोजक हरिश कुमार प्रभात नाहटा, हंसराज डागा (हंशा गेस्ट हाउस), धारीवाल ज्वैलर्स, एवं अशोक रामपुरिया (शाही ज्वैलर्स), इवेंट पार्टनर एम स्क्वायर प्रॉडेक्शनी कम्पनी एवं मीडिया पार्टनर पिंटू राठी रहेंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन