सात मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र केदावत ने बताया कि खारवाली स्थित बाबा रामदेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 8 से 12 सितम्बर तक पांच दिनों के लिए, तिलक नगर स्थित अविनाश मेडिकल्स का अनुज्ञापत्र 8 से 15 सितम्बर तक 8 दिनों के लिए, भगत सिंह चौक खाजूवाला स्थित गोविंद मेडिकल स्टोर, सांखला फांटा श्रीकोलायत स्थित आयुष मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 8 से 17 सितम्बर तक 10 दिनों के लिए, जयमलसर स्थित महादेव मेडिकल स्टोर, मैन चौराहा दंतोर स्थित श्री पिलानिया मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 10 से 19 सितम्बर तक 10 दिनों के लिए तथा मोमासर स्थित श्री लक्ष्मी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 21 सितंबर तक 12 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन