छात्राओं की खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दैनिक भत्ते में की गई बढ़ोतरी, प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
बीकानेर। महाविद्यालय में वित्त एवं प्रबंध समिति तथा खेलकूद समिति की बैठक प्राचार्य प्रोफेसर नवदीप सिंह बैंस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में खेलकूद समिति के द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर वित्त एवं प्रबंध समिति ने खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने वाली छात्राओं के लिए दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी के साथ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति पर अपनी मुहर लगाई। महाविद्यालय में बहुत लंबे समय से छात्राओं द्वारा इन भत्ते एवं प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी। प्राचार्य की अध्यक्षता में दैनिक भत्ता तथा अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रति मैच के उपरांत अल्पाहार भत्ता स्वीकृत किया गया। अंतर महाविद्यालय में विजेता टीम का प्रतिनिधित्व करने 1500 रुपये तथा उपविजेता टीम का प्रतिनिधित्व करने पर 1000 रुपए प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई।
अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता हेतु चयनित छात्रा को महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने पर भी प्रोत्साहन राशि तथा विश्वविद्यालय की विजेता टीम का सदस्य होने पर 5100 रुपए प्रोत्साहन राशि तथा उप विजेता होने पर 3100 रुपये एवं विश्वविद्यालय टीम में चयन होने पर 2100 रुपए प्रोत्साहन राशि का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन स्थल तक आने जाने के लोकल कन्वेंस में भी बढ़ोतरी की गई है। इन भत्तों के अतिरिक्त अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता हेतु किट क्रय करने के लिए पूर्व राशि को बढ़ाने की सहमति जारी की गई। किट में टी शर्ट, शॉर्ट तथा जुराब महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। प्राचार्य प्रोफेसर नवदीप सिंह बैंस ने बताया कि ये सभी बढोतरी खेलकूद को बढ़ावा देने तथा महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व बढ़ाने हेतु किया गया है। पूर्व में स्वीकृत भत्ते और मानदेय बहुत लंबे समय से चले आ रहे थे जिन्हें बढ़ाया जाना आवश्यक भी था। बैठक में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. इंदिरा गोस्वामी, डॉ. मंजू मीणा, खेलकूद प्रभारी डॉ. शशि बीदावत, डॉ. एचएम देवड़ा, डॉ. उज्ज्वल गोस्वामी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन