सड़क किनारे बैठे परिवार पर चढ़ाई कार, मासूम की मौत
बीकानेर। दिल्ली से आ रहे नशे में धुत युवकों की तेज़ रफ्तार कार ने पहले लखासर टोल नाके का बैरियर तोड़ा और फिर जोधासर बस स्टैंड के पास सड़क किनारे बैठे परिवार को कुचल दिया। हादसे में डेढ़ साल के बच्चे वंश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शेरुणा थाने के एएसआई पूर्णमल ने बताया कि कार की टक्कर से एक पशु की भी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को पिकअप में डालकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार जब्त की और उसमें सवार दिल्ली के पांच युवकों को हिरासत में लिया। हेड कॉन्स्टेबल पूर्णमल ने बताया कि कार में कुल 5 लोग थे। कार दिल्ली नंबर की है। कार में कुछ बोतल भी बरामद हुई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन