बीकानेरी कलाकार सीजन-4 : डांसिंग व मॉडलिंग प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
युवाओं को मंच देने के उदेश्य से बीकानेरी कलाकार सीजन 4 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन से जुड़ी दीपिका बोथरा ने बताया की इस बार 500 से अधिक प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की संभावना है। अभी तक 100 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो गए। ऑडिशन में भी रजिस्ट्रेशन करवाए जाएंगे। इस दौरान अलग-अलग राज्यों से प्रतिभागी बीकानेर आएंगे। इसमें डांसिंग, मॉडलिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके लिए पहले 7 सितंबर को ऑडिशन होगा। इसके बाद एक वर्कशॉप कां भी आयोजन होगा, जिसमें प्रतिभागियों को एक्सपर्ट्स की ओर से अनुभव साझा किए जाएंगे। ऑडिशन में से 50 फीसदी प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले में जगह मिलेगी। शनिवार को पोस्टर का विमोचन किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष