महावीर सिंह चारण बने जिला संयोजक
बीकानेर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार बीकानेर देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आगामी कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला स्तरीय समिति के सदस्यों की घोषणा की है। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया इस अभियान में ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण को जिला संयोजक, जिला प्रवक्ता डॉ पूजा मोहता, पूनमचंद राईका, जयवीरसिंह भाटी को सह संयोजक नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते हैं उनका आत्मनिर्भरता का आह्वान देशभर में विभिन्न आयामों में गूंज रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय विवाह स्थलों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास, भारतीय पर्यटन स्थलों के भ्रमण एवं त्रश Go Vocal for Local का आह्वान पूरे देश में प्रतिध्वनित हो रहा है। नीति और आर्थिक क्षेत्र आत्मनिर्भरता एक प्रमुख चर्चा का विषय रहा है। आत्मनिर्भरता का यह संदेश आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से देश के हर नागरिक तक पहुँचाया जायेगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन