प्रशासन केवल मीडिया मैनेजमेंट करता है जिससे जनता को खबर पढ़ व सुनकर लगे कि प्रशासन काम कर रहा है-बिशनाराम सियाग
कांग्रेस : कीचड़ में खड़े होकर निगम को अर्पित की श्रद्धांजलि, मौन रखा, श्रद्धांजलि बोर्ड को गंदे पानी में किया प्रवाहित
बीकानेर। बारिश से बेहाल बीकानेर में टूटी सड़कें, बदबूदार पानी, कीचड़ देखने को मिल रहा है। नगर निगम की लापरवाही को लेकर गुरुवार को बीकानेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस अध्यक्षों यशपाल गहलोत व बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में म्यूजियम सर्किल मोड पर जलभराव में नगर निगम को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया गया और श्रद्धांजलि बोर्ड को उस गंदे पानी में प्रवाहित किया गया। शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि जिला प्रशासन को प्रतिवर्ष मानसून के दौरान आने वाली वर्षा की खबर होने तथा मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद नगर निगम सहित सम्बन्धित विभाग क्यों सोए रहते हैं।
राज्य की भाजपा सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, ऐसा प्रतीत होता है। देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि लाखों-करोड़ों रुपए टैक्स देने वाली जनता की समस्याओं के निराकरण के विषय में भजनलाल सरकार गम्भीर नहीं है। बीकानेर शहर के भीतर से गुजरने वाले सभी हाइवे की सड़कें बरसात के कारण लबालब कीचड़ से भरी हुई है, इसके साथ ही सभी सड़कों में गहरे गड्ढे हो रखे हैं, परन्तु जिला प्रशासन तथा सरकार में इन समस्याओं पर संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है। प्रशासन केवल छद्म मीडिया मैनेजमेंट करता है जिससे जनता को खबर पढ़ व सुनकर लगे कि प्रशासन काम कर रहा है। जिला संगठन महामंत्री नितिन वत्सस व प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि एडवोकेट जगदीश शर्मा, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान आरिफ, आनंद जोशी, ओमप्रकाश मेघवाल, पूनमचन्द भाम्भू, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, राजपाल कुलहरि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन