भाजपा जिलाध्यक्ष की एक पोस्ट प्रदेश संगठन तक हुई वायरल
जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने गंगाशहर थाने में लगाई अर्जी कहा- फेसबुक आईडी से हुई छेड़छाड़
बीकानेर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की फेसबुक से आज गुरुवार को एक पोस्ट जारी की गई। बताया जा रहा है कि यह पोस्ट केवल 10-15 मिनट तक ही रही और थोड़ी देर बाद हटा दी गई। इस पोस्ट में – ‘शहर से चलोÓ शहर को नारकीय हालत की तरफ धकेल कर अब निगम प्रशासन कैसे जनता के बीच जाने की हिम्मत जुटा पाएगा? इस टैगलाइन के बाद आम सूचना की इमेज अपलोड की हुई थी।

हालांकि थोड़ी देर बाद में ही पोस्ट डिलीट कर दी गई और भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने फेसबुक पर वापस एक पोस्ट की जिसमें लिखा था कि – मैं सुमन छाजेड़ जिलाध्यक्ष बीकानेर शहर मेरी फेसबुक आईडी के साथ किसी ने छेड़छाड़ करके गलत पोस्ट कर दी जिसकी जाँच के लिए कानूनी करवाई के लिए एप्लीकेशन दी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि मेरी फेसबुक आईडी के साथ छेड़छाड़ होने के बाद एक एप्लीकेशन गंगाशहर थाने में दी गई है। छाजेड़ ने बताया कि टैक्निकल छेड़छाड़ के कारण इसे तुरन्त डिलीट किया गया, जबकि ऐसी पोस्ट करने का कोई उद्देश्य नहीं था। हालांकि कुछ देर के लिए इस पोस्ट से एकबारगी राजनैतिक गलियारों में हलचल मच गई और प्रदेश संगठन तक इस पोस्ट के स्क्रीन शॉट वायरल होने लग गए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन