करंट लगनेे से दो युवको की मौत
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में 11 केवी लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह बाना गांव के पास हुआ है। दोनों युवक मजदूरी करते और निर्माणाधीन माकन पर पट्टियां चढ़ाने का काम कर रहे थे। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक ने बताया कि 40 वर्षीय जगदीश पुत्र रामेश्वर नैण निवासी बाना और 40 वर्षीय आमीन पुत्र यासीन बहलीम निवासी बिग्गाबास यहां पर एक निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे थे। मशीन के सहयोग से पट्टियां छत पर ली जानी थी। इसी दौरान मशीन का एक हिस्सा 11 केवी बिजली लाइन से टकरा गया। इससे दोनों के शरीर में करंट दौड़ गया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद से घरों में शोक छाया हुआ है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन