बीकानेर पुलिस की कार्रवाई : 85 लाख की अवैध शराब की 92 पेटियां जब्त
बीकानेर। जिला पुलिस की स्पेशल टीम व नापासर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 85 लाख की अवैध शराब पकड़ी है। एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पंजाब निर्मित शराब की 92 पेटियां जब्त की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा करके नाकाबंदी करते हुए आरोपी बाड़मेर निवासी मनोहर सिंह को पकड़ा। कार्रवाई करने वाली टीम में नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार,डीएसटी के एएसआई दीपक यादव,एएसआई जगदीश कुमार व कास्टेबल रामकुमार भादू शामिल रहे। कास्टेबल रामकुमार की भूमिका विशेष रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन