दशमी पर बाबा रामदेवजी मेले में उमड़े श्रद्धालु
बीकानेर। सुजानदेसर में बाबा रामदेवजी मंदिर में दशमी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ गया। मंगलवार को सुबह 5 बजे से ही मंदिर में भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कच्छावा ने बताया कि दिनभर हजारों श्रद्धालुओं का आगमन हुआ तथा रास्ते में छाछ, शर्बत, नमकीन, लस्सी व शीतल जल की सेवाओं का दौर भी जारी रहा। हालांकि दोपहर लगभग डेढ़ बजे के बाद बारिश आने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई, लेकिन शाम को फिर से कतारें लगनी शुरू हो गई। मेले में खिलौनों आदि की अस्थाई दुकानों के साथ ही खाटू श्याम मंदिर व माँ करणीजी के दरबार के मॉडल आकर्षण का केन्द्र रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन