लगातार बारिश बन रही शहर के लिए खतरा
बीकानरे। प्रदेश में इन दिनों मानसून अपने चरम पर है। बीकानेर की बात करें तो शनिवार से लेकर आज मंगलवार लगातार चार दिनों से रोजाना बारिश हो रही है। रविवार को भी तेज बारिश ने शहर के हालात खराब कर दिए थे और आज मंगलवार को दोपहर में करीब एक-डेढ़ बजे शुरू हुई बारिश लगातार डेढ़ घंटे तक बीकानेर को तरबतर कर गई। जिससे कोटगेट-केईएम रोड, प्तजूनागढ़़, गिन्नाणी क्षेत्रों के साथ-साथ गंगाशहर-भीनासर में भी बारिश से सड़कें लबालब होकर बहने लगी। अब जो बारिश हो रही है उससे मौसम भले ही सुहाना हो जाता है लेकिन मुख्य मार्गों व गलियों के हालात खराब हो जाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पंचारिया ने बताया कि गंगाशहर क्षेत्र के हालात इतने बदतर हैं कि कई गलियों में नालियां ही नहीं है और यदि नालियां है तो सड़क से ऊपर है यानि नालियों तक पानी नहीं पहुंचता और सड़क पर पानी एकत्र रह जाता है। गंगाशहर में भी कई ऐसी बिल्डिंगें हैं जिनके हालात जर्जर है लेकिन प्रशासन की नजर उस ओर नहीं जा रही। ऐसे मौसम में जर्जर इमारतें गिरने से जान-माल का नुकसाने होने का खतरा बना हुआ है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन