राजस्थान राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का खेल राज्य मंत्री बिश्नोई ने किया उद्घाटन, कहा- लुप्त हो रहे खेलों को फिर से मुख्यधारा में लाने की आवश्यकता
51 लाख विद्यार्थियों के एक साथ शतरंज खेलने का बनेगा वल्र्ड रिकॉर्ड : महावीर रांका
बीकानेर। राजस्थान राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग राज्य मंत्री के.के.बिश्नोई ने किया। जय नारायण व्यास कॉलोनी में अग्रवाल समाज चेतना समिति भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिश्नोई ने कहा कि हम विकसित भारत की तरफ बढ़ रहे हैं लिहाजा आने वाले समय में हर खेल में भारतीय खिलाड़ी चैंपियन बने और अपने देश का नाम रोशन करे। राज्यमंत्री बिश्नोई ने कहा कि लुप्त हो रहे खेलों को भी फिर से मुख्यधारा में लाने की आवश्यकता है ताकि हम युवा पीढ़ी को मोबाइल की लत से दूर कर सकें। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष और राजस्थान शतरंज संघ के अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रयास कर रहे हैं कि वर्ष 2036 के शतरंज ओलंपियाड का आयोजन भारत में हो। साथ ही कहा कि जल्द ही सरकारी स्कूलों के साथ साथ प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को शामिल करते हुए कुल 51 लाख बच्चों को एक साथ शतरंज खिलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया जाएगा।
विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि पहले शहर के पाटों पर लोग शतरंज खेला करते थे। अब इसकी जगह मोबाइल ने ले ली है। लेकिन अब हम चाहते हैं कि पाटों पर फिर से शतरंज आ जाए। जिला शतरंज संघ के सचिव शैलेश गुप्ता ने कहा कि बीकानेर में अब तक शतरंज के कुल 5 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किए जा चुके हैं। साथ ही बताया कि इस टूर्नामेंट में पहली बार 300 से ज्यादा एंट्री आई है। पहली बार फिडे रेटिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिवराज बिश्नोई समेत शतरंज एसोसिएशन से जुड़े जज महेश शर्मा, एशियन शतरंज संघ के पूर्व उपाध्यक्ष व भारतीय शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष एस. एल. हर्ष, कोषाध्यक्ष हनुमान अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बोड़ा, उपाध्यक्ष भागीरथ मुंड, पुनीत सोनी, चीफ आर्बीटर नरेन्द्र श्रीमाली, नेश्नल आर्बीटर कपिल पंवार समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष