सोने के तमगे पर साधा निशाना : यूरोप में श्यामसुंदर ने फहराया तिरंगा
बीकानेर। यूरोप के चेक गणराज्य में आयोजित वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट में भारत के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। भारत के स्टार तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी ने फाइनल मुकाबले में फ्रांस के तीरंदाज त्रह्वद्गह्म्द्बठ्ठ को 145-149 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। श्याम सुंदर 2025 में लगातार दूसरी बार प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में चैंपियन बने हैं। इससे पूर्व उन्होंने थाईलैंड में आयोजित एशिया कप में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ, श्याम सुंदर ने कंपाउंड कैटेगरी की टीम स्पर्धा में भारत के राकेश कुमार के साथ मिलकर भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। बीकानेर जिले के धनाराम गोदारा ने रिकर्व कैटेगरी टीम स्पर्धा में भारत के हरविंदर सिंह के साथ स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान और देश का नाम रोशन किया। श्याम सुंदर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राजस्थान क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष नीरज के. पवन, राजस्थान तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह एवं राजस्थान ओलंपिक संघ व तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने उन्हें और उनके कोच अनिल जोशी को शुभकामनाएं दी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन