भैरवनाथ बाबा की प्रतिमा खंडित, लोगों में आक्रोश
्बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में शनिवार को असामाजिक तत्वों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हरकत को अंजाम दिया। नत्थूसर गेट के बाहर हरलोई हनुमान मंदिर से पहले स्थित बाबा भैरवनाथ के मंदिर में लगी प्रतिमा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए और विरोध दर्ज कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और हालात पर काबू पाने के प्रयास किए। लोगों ने मांग की कि जिसने भी प्रतिमा को खंडित किया है, उसे शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन