पीबीएम : लेबर रुम प्राइवेसी की उड़ रही धज्जियां, भाजयुमो अध्यक्ष वेद व्यास ने जताई नाराजगी
पीबीएम हॉस्पिटल हमारी जिम्मेदारी अभियान
बीकानेर। पीबीएम के जनाना विभाग में लेबर रूम की प्राइवेसी की सरेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि पीबीएम हॉस्पिटल हमारी जिम्मेदारी अभियान के तहत पीबीएम अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान देखा कि लेबर रुम जहां पर महिलाओं का प्रसव होता है और उस समय महिला के जीवन का सबसे असहनीय दर्द भरा और भावुक क्षण होता है। इस समय वह अपनी सुध भी खोई रहती हैं ऐसी स्थिति की सदैव गोपनीयता रहती है लेकिन इन भावुक क्षणों की धज्जियां उड़ाने का नजारा पीबीएम अस्पताल में देखने को मिल रहा है।
अध्यक्ष वेद व्यास ने आरोप लगाया है कि लेबर रूम को आम रास्ता मार्ग बना दिया गया है, चाय वाला भी सीधा अंदर चला जाए और आस-पास पुरुषों की आवाजाही रहती है। इस घटना पर भाजपा नेता डॉ. भगवानसिंह मेड़तिया और भाजयुमो जिला अध्यक्ष वेद व्यास ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की और बोले बीकानेर और पीबीएम हॉस्पिटल के लिए ये बड़े शर्म की बात है। भाजयुमो के मीडिया संयोजक भव्य दत्त भाटी ने बताया कि घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एकदम स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि लेबर रूम के पीछे वाला रास्ता सामान्य रास्ते की तरह खुला है और लोगों का आवागमन जारी है तथा महिला की डिलेवरी भी चल रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन