जेल में महिला कैदी ने किया सुसाइड
बीकानेर की महिला जेल में एक महिला कैदी ने सुसाइड कर लिया है। मृतका बंदी तारा कंवर सिंधु नोखा की रहने वाली थी। उसने अपने बैरक में चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शाम को मॉर्च्युरी पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही जेल में सुरक्षा पर सवाल उठाया। घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे की है। महिला जबरन वसूली करने के मामले में सजा काट रही थी। महिला कैदी को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार- तारा को जबरन वसूली और परेशान करने के आरोप में जून 2025 में सजा सुनाई गई थी। पिछले तीन महीने से वह सजा काट रही थी।
जानकारी पर बीछवाल थाना अधिकारी गोविंद सिंह चारण भी मौके पर पहुंचे। महिला कैदी के शव को पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन