बसंती कुमावत को ‘रंगीला रत्न अवार्ड’ से नवाजा
बीकानेर। खेल दिवस के अवसर पर रंगीला फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साइकिल धावक बसंती कुमावत को पांचवां रंगीला रत्न अवॉर्ड दिया गया। नाल रोड स्थित गुरुदेव साइकलिंग एकेडमी परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुमावत को स्मृति चिह्न, साफा, शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामनाथ आचार्य, रंगीला फाउंडेशन के संरक्षक दुर्गाशंकर आचार्य, अध्यक्ष बसंत आचार्य, पश्चिमी राजस्थान लेखक संघ के अध्यक्ष मनोज व्यास, सचिव मनीष जोशी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एड. जुगलकिशोर व्यास तथा गुरुदेव साइकलिंग अकादमी के प्रभारी किशन पुरोहित ने खेलों से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।
वक्ताओं ने मेजर ध्यान चंद, साइक्लिंग के वरिष्ठ कोच रहे रामदेव शर्मा और खेल लेखक स्व झंवरलाल व्यास रंगीला के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम प्रभारी एड. जुगलकिशोर व्यास ने बताया कि बसंती कुमावत में मलेशिया और कजाकिस्तान में आयोजित एशियाई साइकिलिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा मलेशिया में देश को कांस्य पदक दिलाया। मधुसूदन व्यास ने आभार जताया और बताया कि अब तक अभ्युदय राजपुरोहित, वैद्य किशन आसोपा, रंगकर्मी सुधेश व्यास और पेरा ओलंपियन श्यामसुंदर स्वामी को रंगीला रत्न अवार्ड से नवाजा का चुका है। डॉ. हरिशंकर आचार्य ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में कृष्णकांत व्यास, श्रवण डूडी, अनंतनारायण व्यास सहित राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के साइकिल धावक मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन