‘रन फॉर फिट बीकाणा’ में उमड़ा जनसैलाब, 11 खिलाडिय़ों को मिला बीकाणा गौरव अवार्ड
सूर्य की पहली किरणों संग गूँजा संस्कारयुक्त, नशामुक्त बीकानेर का संदेश
बीकानेर। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शुक्रवार को सूर्योदय की किरणों संग संस्कार युक्त नशा मुक्त बीकानेरक ा संदेश गूंजा। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम का विशाल मैदान खेल-उत्सव में तब्दील हो गया, जब हजारों की संख्या में खिलाड़ी, विद्यार्थी और खेलप्रेमी रन फॉर फिट बीकाणा वॉकथॉन में कदम से कदम मिलाने के लिए एकत्र हुए। एकलव्य फाउण्डेशन और क्रीडा भारती की ओर से आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम रन फॉर फिट बीकाणा वॉकथान 2025 में स्केटिंग, ताइक्वांडो, जिम्नास्टिक और बॉक्सिंग स्केटिंग के नन्हे-मुन्ने खिलाडिय़ों ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से माहौल को रोमांचित कर दिया। मंच पर विभिन्न खेलों की पोशाकों में सजे खिलाड़ी आकर्षण का केंद्र रहे, मानो बीकानेर की खेल संस्कृति का जीवंत चित्र सामने हो। एकलव्य फाउंडेशन के अध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी ने बताया कि स्टेडियम से शुरू हुआ यह अनुशासित कारवां कीर्ति स्तंभ, नगर निगम, जूनागढ़ मार्ग होते हुए पब्लिक पार्क तक पहुँचा। रास्ते भर शहरवासियों और सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
शिवबाड़ी मठ के महंत विमर्शानंद गिरी के पावन सान्निध्य व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विनायक जोशी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर के संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष विनायक जोशी ने खिलाडिय़ों से कहा कि वे अपने खेल के क्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने के लिए संयम, एकाग्रता और अनुशासन और सही चयन करने के नियम की पालना जरूर करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिक्षा निदेशालय के स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा, कमाण्डेंट दीपचन्द सहारण, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष सुधीश शर्मा और उप जिला शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) अनिल बोड़ा रहे। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि डॉ. करणीसिंह स्टेडियम से रवाना हुए रन फॉर फिट बीकाणा वॉकथान का समापन कलेक्ट्रेट सर्किल पर हुआ।
यहां पर एकलव्य फाउण्डेशन और क्रीडा भारती की ओर से बीकानेर के 11 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाडिय़ों को बीकाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। जैसे ही खिलाडिय़ों को मंच पर सम्मानित किया गया, पूरा क्षेत्र तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्ष एव बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ और उपाध्यक्ष भैरूरतन ओझा ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को नशे से दूर रहकर संस्कारयुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि निरंतर पाँचवें वर्ष आयोजित हो रहा रन फॉर फिट बीकाणा अब राजस्थान का सबसे बड़ा खेल आयोजन बन चुका है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन