आदर्श डिफेंस एवं स्पोर्ट्स एकेडमी का लोकार्पण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भामाशाह नरसी कुलरिया ने किया अभिनंदन
बीकानेर/नोखा। जोधपुर में आरके दम्मानी राष्ट्रीय पुनरुत्थान एवं शिक्षा केन्द्र में आदर्श डिफेंस एवं स्पोर्ट्स एकेडमी का लोकार्पण व शिलापट्ट का अनावरण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नरसी ग्रुप के सीएमडी नरसी कुलरिया ने रक्षा मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने नरसी ग्रुप द्वारा नई संसद भवन का इंटीरियर कार्य और भारत मंडपम में किए गए कार्यों की जानकारी दी। कुलरिया ने बताया नरसी ग्रुप की ही कंपनी नरसी इंफ्रास्ट्रक्चर के एमडी जगदीश कुलरिया ने अपने दादाजी गौसेवी संत दुलाराम जी कुलरिया की स्मृति में 15 करोड़ की लागत से एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया है। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान की मिट्टी में अनूठा शौर्य है। उन्होंने राणा की शक्ति, मीरा की भक्ति, पन्नाधाय के त्याग और भामाशाह की संपत्ति को राजस्थान की पहचान बताया। इससे पहले क्षेत्र प्रचारक निम्बारामजी ने भी रक्षा मंत्री का अभिनंदन किया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह संस्थान पश्चिमी राजस्थान के युवाओं को नई दिशा प्रदान करेगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन