रामदेवरा मेले : भिवानी-आशापुरा गोमट एकतरफा मेला स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन
बीकानेर। रेलवे द्वारा रामदेवरा मेले के लिए श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा हेतु भिवानी-आशापुरा गोमट एक तरफा मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04701, भिवानी-आशापुरा गोमट एक तरफा मेला स्पेशल रेलसेवा 26.08.25 को भिवानी से 19.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.00 बजे आशापुरा गोमट पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में हिसार, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ, सुजानगढ, लाडनूं, डीडवाना, छोटी खाटू, डेगाना, मेडता रोड, गोटन, पिपाड रोड, जोधपुर, राईकाबाग, ओसियां, फलौदी व रामदेवरा स्टेशनों पर ठहराव करेगीं। इस रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बेे होंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन