पूनरासर मेले की तैयारियां शुरू, 28 से 30 अगस्त को उमड़ेंगे श्रद्धालु
पूनरासर पुजारी ट्रस्ट : जयराम धर्मशाला में रहेगी नि:शुल्क कमरों, जल-भोजन की सुविधा
बीकानेर। पूनरासर बाबा मेले का आयोजन 28 से 30 अगस्त तक रहेगा। हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र पूनरासर बाबा धाम में 28 अगस्त से 30 अगस्त तक पदयात्रियों का हुजुम उमड़ता है। मेले के आयोजन को लेकर पुजारी ट्रस्ट द्वारा पदयात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। ट्रस्ट से जुड़े चंद्रप्रकाश आसोपा ने बताया कि जयराम धर्मशाला में यात्रियों के लिए कमरों में रहने, बिस्तर, भोजन, जल की व्यवस्था पूर्णत: नि:शुल्क रहेगी। इसके अलावा नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा मोबाइल शौचालय व फायर ब्रिगेड व्यवस्था भी सुचारू रहेगी। आसोपा ने बताया कि पुजारी ट्रस्ट व अन्य सामाजिक संस्थाओं व कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रियों हेतु विभिन्न स्थानों पर टैंट लगाकर छांव की व्यवस्था भी की जा रही है। पुजारी ट्रस्ट के सान्निध्य में कोठारी हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिर में सीसी टीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था, दर्शनार्थियों हेतु कतार व्यवस्था व बाबे के दर्शन हेतु विशेष सुविधाएं की जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन