शिवबाड़ी मण्डल अध्यक्ष अभय पारीक का आकस्मिक निधन
बीकानेर। भाजपा शिवबाड़ी मण्डल के अध्यक्ष अभय पारीक (44 वर्षीय) का पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शिवबाड़ी स्थित मोक्षधाम में किया गया। इससे पूर्व अभय परीक के निधन के समाचार आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व पार्षद संजय गुप्ता, मण्डल महामंत्री नरेंद्र सिंह, पुखराज सिंह, राजेन्द्र भाटी, दिनेश महर्षि अस्पताल पहुँच कर अभय पारीक के निकट संबंधियों को सांत्वना दी। अभय पारीक के आकस्मिक निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने परिजनों से बात कर संवेदना प्रकट की। विधायक सिद्धि कुमारी एवं जेठानन्द व्यास ने भी पारीक के निधन पर संवेदना प्रकट की।
अभय परीक 44 वर्ष की आयु में कैंसर जैसे असाध्य रोग से गत 4 माह से पीडि़त थे, वे अपने पीछे पत्नी एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ कर गए है। पार्थिव देह को भाजपा के ध्वज से लपेट कर भाव पूर्वक श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। वे लगतार दूसरी बार शिवबाड़ी मण्डल के अध्यक्ष चुने गए थे। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, महामंत्री श्याम हाडला, मोहन सुराणा, कौशल शर्मा, मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, दिलीप पूरी, धर्मेंद्रसिंह सोलंकी, राजकुमार व्यास, कमल आचार्य, संजय गुप्ता, प्रकाश मेघवाल, प्रेम गहलोत, नरेंद्र सिंह आबड़सर, पुखराज स्वामी, अजय खत्री, विनोद धवल, अजय कसेरा, हिमांशु शर्मा, विकास सियाग, डॉ सिद्धार्थ असवाल, मनीष आचार्य, भगवती गौड़, जेठमल नाहटा, दुष्यंत तंवर, अजय कसेरा, अंकुश चोपड़ा आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन