नाराज दोस्त ने तीन भाइयों पर किया चाकू से वार
बीकानेर। रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में तीन भाइयों पर दो लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। तीनों चचेरे और ममेरे भाई हैं। हमला करने वाले पुराने दोस्त थे लेकिन बातचीत बंद होने के कारण नाराज थे और रविवार रात अचानक रास्ते में रोककर हमला कर दिया। एक घायल का रात में ही इमरजेंसी में ऑपरेशन करना पड़ा, जबकि दो अन्य का भी ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। घायल युवक नीरज के पिता महिपाल ने बताया कि शिवा और उसके साथ एक युवक ने उनके बेटे नीरज, भतीजे मनमोहन और साले के बेटे अशोक को रास्ते में रोक लिया। आपस में बोलचाल हुई और बाद में हमला कर दिया। इस दौरान तीनों भाइयों के चाकू से चोट लगी। मनमोहन के छाती पर चाकू से वार किया गया, जिससे चाकू के आगे के नुकीले हिस्से से छाती की चमड़ी कट गई। गहरे कट से पूरी छाती खून से लथपथ हो गई। नीरज के फेफड़े के पास ही चाकू लगा है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिपाल ने बताया कि रात में ही ट्रोमा सेंटर में ऑपरेशन किया गया। अशोक के भी चोट लगी है। महिपाल ने बताया कि हमला करने वाले शिवा से पुरानी पहचान थी। उसकी संगत को सही नहीं मानते हुए मनमोहन और नीरज को उनके साथ रहने से मना किया था। इसी कारण नाराज होकर शिवा और उसके एक अन्य साथी ने ये हमला कर दिया। फिलहाल, कोटगेट पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कर ली है। अब शिवा की तलाश की जा रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए