नरसी ग्रुप मुम्बई का नवाचार : बीकानेर पुलिस को टोयटा हाइलेक्स गाड़ी की भेंट, समय की बचत व आपात स्थिति में पहुंच का उद्देश्य
बीकानेर। नरसी इंटीरियर इन्फ्रास्ट्रक्चर (नरसी ग्रुप, मुम्बई) द्वारा बीकानेर पुलिस प्रशासन को टोयटा की हाइलेक्स गाड़ी सुपुर्द की गई। सोमवार को भामाशाह नरसी कुलरिया द्वारा आईजी कार्यालय में आईजी हेमन्त शर्मा, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर को टोयटा की हाइलेक्स गाड़ी सौंपी गई। भामाशाह नरसी कुलरिया ने बताया कि समय की बचत हो, आपातकाल स्थिति में त्वरित पहुंच हो इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु यह गाड़ी सौंपी जा रही है। विशेष रूप से हाइटेक हो रहे अपराधियों पर पुलिस की पहुंच बने व आपात स्थिति में तेज रफ्तार व दुर्गम स्थानों पर भी आसानी से पहुंच सके इसलिए यह गाड़ी दी जा रही है।
समाजसेवी भंवर कुलरिया ने कहा कि पुलिस द्वारा जनता की सेवा की जा रही है तो हमारा भी दायित्व बनता है कि जरुरत पडऩे पर पुलिस को जरुरत के संसाधन उपलब्ध करवाएं। प्रेम कुलरिया ने बताया कि इस अवसर पर आईजी हेमन्त शर्मा, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा, गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार, विनोद कुलरिया, निखिल सुथार, झंवरलाल, द्वारकाप्रसाद, नन्दकिशोर, छैलूदास, किशन आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन